लाइव न्यूज़ :

डीसीएम श्रीराम गुजरात, उत्तर प्रदेश में अस्पतालों में सात ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई डीसीएम श्रीराम लि. ने मंगलवार को कहा कि वह इस माह के अंत तक गुजरात और उत्तर प्रदेश के एक-एक जिलों के सरकारी अस्पतालों में सात ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘प्रेशर स्विंग एब्जॉर्प्शन’ प्रौद्योगिकी आधारित एक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की क्षमता 10,000 लीटर प्रति घंटा होगी।

बयान के अनुसार ये सात ऑक्सीजन संयंत्र सरकारी अस्पतालों में मई अंत तक लगाये जाएंगे। ये संयंत्र गुजरात के भरूच और उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगाये जाएंगे।

कंपनी के चेयरमैन और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक अजय श्रीराम ने कहा, ‘‘मौजूदा संकट को देखते हुए,

हम ऑक्सीजन संयंत्र लगाकर तथा ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर उपलब्ध कराकर अपने लोगों की मदद के लिये राज्य सरकारों/स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

डीसीएम श्रीराम लि. ने राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज को 100 ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर उपलब्ध कराया है। साथ ही कंपनी ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिये तकनीकी मदद उपलब्ध करायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार