लाइव न्यूज़ :

डाटा पैटर्न्स के आईपीओ को पहले दिन पूर्ण अभिदान

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर डाटा पैटर्न्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 3.30 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, रक्षा और वैमानिकी क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की आपूर्ति करने वाली कंपनी के 588.22 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 70,97,285 शेयरों की पेशकश पर 2,34,31,875 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में 5.89 गुना और गैर संस्थागत निवेशक खंड में 1.46 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 59,52,550 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 555 से 585 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 176 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार