ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वाायदा कीमतों में तेजी
By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:49 IST2021-03-30T13:49:24+5:302021-03-30T13:49:24+5:30

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वाायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 30 मार्च मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत 24 रुपये प्रति क्विन्टल की तेजी के साथ 2,390 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये अथवा 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,390 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 93,940 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बिनौलातेल खली के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,415 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 51,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि पशुचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।