कोरोना की वजह से डूब रहा है दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम कंपनी का कारोबार, अब बनाएगी मेडिकल दस्ताने

By विनीत कुमार | Published: January 11, 2022 10:29 AM2022-01-11T10:29:48+5:302022-01-11T15:05:35+5:30

कोरोना महामारी का असर कंडोम इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। पहले ये अनुमान था कि महामारी और लॉकडाउन की वजह से कंडोम की बिक्री में तेजी आएगी। हालांकि आंकड़ कुछ और कहते हैं।

Coronavirus: World biggest condom company Karex Bhd sell slumped last two years | कोरोना की वजह से डूब रहा है दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम कंपनी का कारोबार, अब बनाएगी मेडिकल दस्ताने

दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी पर कोरोना का असर (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच कंडोम की बिक्री भी गिरी।दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी Karex Bhd की सेल में दो साल में 40 प्रतिशत तक की गिरावट।कंडोम के व्यापार में घाटे को देख कंपनी ने अभ मेडिकल ग्लब्स भी बनाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से भले ही दुनिया भर के लाखों-करोड़ो लोग घरों में कैद हो गए और लंबे समय तक पति-पत्नी साथ रहे पर कंडोम इंडस्ट्री को इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आया है। यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी की बिक्री में भी पिछले दो साल में 40 प्रतिशत की कमी आई है।  

Nikkei Asia की रिपोर्ट के अनुसार महामारी के दौर में गर्भनिरोधक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सेक्स करने के चलन में कमी आई है। रिपोर्ट में दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी Karex Bhd के सीईओ गो मियाह किएट (Goh Miah Kiat) का हवाला देते हुए बताया गया है लॉकडाउन में कंडोम की बिक्री में बड़ी गिरावट हुई है।

नया बिजनेस शुरू करेगी कंडोम निर्माता कंपनी

Karex Bhd के सीईओ के अनुसार कंडोम की बिक्री में कमी की वजह महामारी के दौरान होटल और Sexual Wellness Centres आदि का बंद होना भी रहा। साथ ही कई सरकारों ने भी कंडोम मुहैया कराने जैसे कार्यक्रम महामाही के दौरान बंद किए।

दुनिया के हर पांच कंडोम में से एक कंडोम मलेशिया की Karex Bhd कंपनी की होती है। इतना बड़ा बिजनेस करने वाली कंपनी ने अब कंडोम के व्यापार में होते घाटे को देख मेडिकल ग्लब्स भी बनाने का फैसला किया है। इस साल के मध्य में थाईलैंड में इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा।

कंडोम की बिक्री को लेकर कंपनी का अनुमान हुआ गलत

कोरोना महामारी की दुनियाभर में शुरुआत और तब लग रहे लॉकडाउन को देखते हुए Karex ने पहले कंडोम की मांग में 'डबल डिजिट' में वृद्धि का अनुमान लगाया था। Karex कंपनी ड्यूरेक्स (Durex) जैसे ब्रांडों के साथ-साथ ड्यूरियन-फ्लेवर्ड वाले विशेष कंडोम का भी उत्पादन करती है। कंपनी एक साल में 5 बिलियन से अधिक कंडोम बनाती है और इसका निर्यात 140 से अधिक देशों में किया जाता है।

पिछले दो वर्षों में Karex के शेयरों में लगभग 18% की गिरावट आई है। इस दौरान मलेशिया के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में 3.1% की गिरावट आई है।

Web Title: Coronavirus: World biggest condom company Karex Bhd sell slumped last two years

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे