लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से और 50 करोड़ लोग गरीबी के दलदल में फंस सकते हैं, ऑक्सफैम ने विकासशील देशों को चेताया

By भाषा | Updated: April 9, 2020 19:28 IST

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है और इस बीच ऑक्सफैम ने चेताया है कि धनी देश अगर विकासशील देशों की मदद नहीं करते हैं तो करीब 50 करोड़ लोग गरीबी के भंवर में फंस जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देऑक्सफैम ने चेताया कि कोरोना वायरस के कारण करीब 50 करोड़ लोग गरीबी के भंवर में फंस जाएंगे। इससे बचने के लिए धनी देशों को विकासशील देशों की मदद के लिए त्वरित कदम नहीं उठाना होगा।

लंदन। गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम करने वाली एक अग्रणी संस्था ऑक्सफैम ने बृहस्पतिवार को चेताया कि विकासशील देशों की मदद के लिए अगर धनी देश त्वरित कदम नहीं उठाऐंगे तो कोरोना वायरस के कारण करीब 50 करोड़ लोग गरीबी के भंवर में फंस जाएंगे। ऑक्सफैम ने विकासशील देशों की मदद के लिए अमीर देशों से अपने प्रयासों में तेजी लाने का अनुरोध किया है। ऐसा नहीं होने पर गरीबी खत्म करने का अभियान एक दशक पीछे चला जाएगा और अफ्रीका तथा पश्चिम एशिया सहित कुछ इलाके 30 साल तक पीछे जा सकते हैं।

ऑक्सफैम इंटरनेशनल के अंतरिम कार्यकारी निदेशक जोस मारिया वेरा ने कहा, ‘‘महामारी के कारण तबाह होती अर्थव्यवस्था की आहट दुनियाभर में महसूस की जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन गरीब देशों में गरीब लोग, जो पहले ही भुखमरी का सामना कर रहे हैं, इस भंवर में जाने से खुद को बचा नहीं पाऐंगे।’’

किंग कॉलेज लंदन और ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन पर आधारित रिपोर्ट में चेताया गया है कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकारों द्वारा अर्थव्यवस्था के समूचे क्षेत्र को बंद करने से वैश्विक आबादी का छह से आठ प्रतिशत हिस्सा गरीबी के भंवर में फंस जाएगा। रिपोर्ट में उदाहरण देते हुए कहा गया है कि पश्चिम के कई देशों में लॉकडाउन होने के कारण ऑर्डर रद्द होने या स्थगित होने से बांग्लादेश में वस्त्र निर्माण में लगे 10 लाख कामगारों की छुट्टी हो चुकी है या बिना वेतन के उन्हें घर भेज दिया गया है।

ऑक्सफैम ने वैश्विक नेताओं से गरीब देशों और गरीब समुदायों को उबारने के लिए आर्थिक पैकेज लाने पर सहमति बनाने का आह्वान किया है। विभिन्न उपायों के अलावा ऑक्सफैम ने 2020 में विकासशील देशों द्वारा एक खबर डॉलर कर्ज भुगतान को भी रद्द करने की अपील की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?