हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:47 IST2021-01-21T13:47:34+5:302021-01-21T13:47:34+5:30

Coriander futures up on rising demand | हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 21 जनवरी हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 22 रुपये की तेजी के साथ 6,082 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 22 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,082 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 2,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Coriander futures up on rising demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे