कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट
By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:10 IST2021-07-12T15:10:00+5:302021-07-12T15:10:00+5:30

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 12 जुलाई हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 12 रुपये की गिरावट के साथ 6,430 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12 रुपये अथवा 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,430 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,885 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।