लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य मंत्रालय ने चीन, इंडोनेशिया से फाइबर के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क वापस लेने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त वाणिज्य मंत्रालय की इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने वित्त मंत्रालय से चीन और इंडोनेशिया से आयातित विस्कोस स्टेपल फाइबर (वीएसएफ) पर डंपिंग रोधी शुल्क हटाने की सिफारिश की है। इसका उपयोग कपड़ा उद्योग में किया जाता है।

डीजीटीआर के इस कदम की कपड़ा निर्यातकों के निकाय एईपीसी ने सराहना की है।

‘एसोसिएशन ऑफ मैन मेड फाइबर इंडस्ट्री ऑफ इंडिया’ ने व्यापार उपचार महानिदेशालय से डंपिंग रोधी शुल्क जारी रखने का अनुरोध किया था। इसे पहले 2016 में लगाया गया था और फिर अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दिया गया था।

डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘प्राधिकरण का मानना है कि आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क वापस लेने की सिफारिश करना उपयुक्त है।’’

महानिदेशालय ने अपनी जांच में निष्कर्ष निकाला है कि चीन और इंडोनेशिया से विस्कोस स्टेपल फाइबर की डंपिंग जारी रहने की संभावना है, हालांकि, इससे घरेलू उद्योग को फिर से क्षति की आशंका इतनी मजबूत नहीं है कि लंबे समय तक शुल्क व्यवस्था को जारी रखने की आवश्यकता हो।

उसने कहा कि मामले की जांच के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि मौजूदा मामले में डंपिंग रोधी शुल्क जारी रखने की सिफारिश करने का कोई औचित्य नहीं है।

इस फैसले का स्वागत करते हुए कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि यह देश के कपड़ा इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

शक्तिवेल ने कहा, ‘‘इस निर्णय से मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) क्षेत्र को अंतत: आगे बढ़ने में मदद मिलेगी...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार