लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य मंत्रालय चार देशों से आने वाले रसायन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने के पक्ष में

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से बचाने के लिए जापान, ईरान, कतर और ओमान से आने वाले विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले कास्टिक सोडा पर पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच में पाया कि इस रसायन का भारत को निर्यात काफी कम मूल्य पर किया गया, जिससे घरेलू उद्योग प्रभावित हुआ है। इसको देखते हुए डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की गयी।

डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘‘प्राधिकरण इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना की तारीख से जापान, ईरान, ओमान और कतर से माल के सभी आयातों पर पांच वर्षों की अवधि के लिए निश्चित डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करना आवश्यक समझता है।

डीजीटीआर ने अल्काली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएमएआई) की शिकायत के बाद जांच की थी। शिकायत में जांच का अनुरोध किया गया था।

वित्त मंत्रालय शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना