लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में चीन का विनर्माण सुधार हुआ शिथिल

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:18 IST

Open in App

बीजिंग, चार जनवरी (एपी) पिछले महीने यानी दिसंबर 2020 में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में सुधार जारी रहा, लेकिन इसकी गति शिथिल पड़ गयी। दिसंबर में विनिर्माण गतिविधियों में सुधार की गति पिछले तीन महीने के निचले स्तर पर रही। दो सर्वेक्षणों में इसकी जानकारी मिली।

कोरोना वायरस महामारी के बाद चीन की आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटने लगी हैं। हालांकि चीन के प्रमुख व्यापारिक भागीदार देश अभी भी महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में चीन की विनिर्माण गतिविधियों का सुधार प्रभावित हो रहा है।

आर्थिक मामलों की पत्रिका कैक्सिन के द्वारा सोमवार को जारी एक मासिक खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) नवंबर के 54.9 से कम होकर दिसंबर में 53 पर आ गया।

इसी तरह एक आधिकारिक उद्योग समूह चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड पर्चेजिंग का पीएमआई भी नवंबर के 52.1 से कम होकर दिसंबर में 51.9 पर आ गया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद चीन अकेली ऐसी प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जो आर्थिक वृद्धि की राह पर लौट चुका है। अमेरिका और यूरोप अभी भी महामारी की चपेट में हैं।

दोनों सर्वेक्षणों में निर्यात और रोजगार के उप सूचकांकों में वृद्धि हुई है, लेकिन दिसंबर में दर में कमी आयी है। कैक्सिन ने कहा कि उसके सर्वेक्षण में कारोबारी भरोसे का उप सूचकांक तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल