लाइव न्यूज़ :

सितंबर में चीन का निर्यात 28 प्रतिशत बढ़कर 305.7 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:51 IST

Open in App

बीजिंग, 13 अक्टूबर (एपी) चीन के निर्यात में सितंबर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान लौह अयस्क और अन्य जिंसों का आयात नरम पड़ा है, क्योंकि संपत्ति क्षेत्र में आई तेजी अब थम रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा ऊर्जा के उपयोग पर अंकुश भी लगाए गए हैं।

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में चीन का निर्यात 28.1 प्रतिशत बढ़कर 305.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह अगस्त में निर्यात में दर्ज हुई 26 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है। इसके अलावा यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से भी अधिक है। सितंबर में चीन का आयात 17.6 प्रतिशत बढ़कर 240 अरब डॉलर रहा। पिछले महीने आयात 33 प्रतिशत बढ़ा था।

सीमा शुल्क एजेंसी के प्रवक्ता ली कुइवेन ने कहा, ‘चीन का विदेश व्यापार का प्रदर्शन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अच्छा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन की हिस्सेदारी बढ़ी है।’’

माह के दौरान चीन का वैश्विक स्तर पर व्यापार अधिशेष बढ़कर 68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में यह 52 अरब डॉलर रहा था। 2015 के बाद यह व्यापार अधिशेष का सबसे ऊंचा स्तर है।

अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष सितंबर में बढ़कर 42 अरब डॉलर हो गया। अगस्त में यह करीब 38 अरब डॉलर था।

समीक्षाधीन महीने में अमेरिका को चीन का निर्यात 30 प्रतिशत बढ़कर 57.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिका से आयात 17 प्रतिशत बढ़कर 15.4 अरब डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार