लाइव न्यूज़ :

चीन अभी भी कारोबार में भारत का सबसे बड़ा भागीदार, दवाओं के लिए कच्चे माल का आयात 2020 में अबाधित जारी 

By हरीश गुप्ता | Updated: March 19, 2021 14:35 IST

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच पिछले साल द्विपक्षीय कारोबार 77.7 अरब डॉलर का रहा तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भी दवाओं के लिए कच्चे माल के चीन से आयात में कोई गिरावट नहीं देखी गई.

Open in App
ठळक मुद्दे चीन ने वर्ष 2020 में भारत को दवाओं के लिए जरूरी कच्चे माल का 72.15% आयात किया.2018 में 66.53% और 2019 में 72.40% था.मंजिल अभी दूर है स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तीन योजनाएं लांच की गई है.

नई दिल्लीः सीमा पर तनाव के बावजूद चीन कारोबार में दोबारा भारत का सबसे बड़ा भागीदार बनकर उभरा है. वर्ष 2020 में वहीं से दवाओं के लिए सबसे ज्यादा कच्चा माल भारत भेजा गया.

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच पिछले साल द्विपक्षीय कारोबार 77.7 अरब डॉलर का रहा तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भी दवाओं के लिए कच्चे माल के चीन से आयात में कोई गिरावट नहीं देखी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक चीन ने वर्ष 2020 में भारत को दवाओं के लिए जरूरी कच्चे माल का 72.15% आयात किया जो कि 2018 में 66.53% और 2019 में 72.40% था.

मंजिल अभी दूर है स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तीन योजनाएं लांच की गई है. इनका मकसद बेहद अनिवार्य 'मुख्य शुरूआती सामग्री/दवा बनाने में काम आने वाली मध्यवर्ती सामग्री/सक्रिय दवा घटक (एपीआई)' के निर्माण को प्रोत्साहित करना है ताकि भारत की आयात पर निर्भरता को कम किया जा सके.

यह और बात है कि भरपूर प्रयासों के बाद भी राज्यसभा में पेश आंकड़े बताते हैं कि इस मामले में मंजिल अभी बहुत दूर है. सबसे ज्यादा कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने के दोषी चीन पर भारत और दुनिया के अन्य देशों ने आयात के लिए अनेक प्रतिबंध और सुरक्षा उपाय लादे हैं.

फिर भी संसद में पेश आंकड़े बताते हैं कि भारत में चीन से होने वाला कुल आयात अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात से मिलाकर होने वाले कुल आयात से भी ज्यादा है. 92 कार्यालय वाणिज्य मंत्रालय ने बताया है कि चीनी कंपनियों ने स्वीकृति हासिल करने के बाद भारत में कारोबार के लिए 92 कार्यालय बनाए हैं.

आज की तारीख में इनमें से 80 कंपनियां सक्रिय हैं. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश रिजर्व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में चीनी कंपनियों द्वारा 2474 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किए गए हैं. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि भारतीय सीमा से सटे देश और वहां के निवेशक सरकार की अनुमति के बाद ही भारत में निवेश कर सकते हैं.

टॅग्स :दिल्लीचीनशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी