लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति, बेरोजगारी दर में वृद्धि पर चिदंबरम का तंज, मोदी सरकार के तोहफों का आनंद लें

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:46 IST

Open in App

नई दिल्ली, 14 दिसंबर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने खुदरा महंगाई और बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से लोगों को साल के अंत में दिए गए तोहफे हैं।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने हाल में आए आर्थिक आंकड़ों पर कहा, ‘‘साल के अंत में मोदी सरकार की तरफ से दिए गए तोहफों का आनंद लीजिए। खुदरा मुद्रास्फीति 4.91 प्रतिशत है जिसमें ईंधन एवं रोशनी की मुद्रास्फीति 13.4 प्रतिशत है। बेरोजगारी दर 8.53 प्रतिशत हो चुकी है जिसमें शहरी बेरोजगारी दर 10.09 प्रतिशत है।’’

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बैंकों ने वर्ष 2020-21 में 2.02 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए हैं और 13 कंपनियों पर बकाया 4.86 लाख करोड़ रुपये के कर्जों को 1.61 लाख करोड़ रुपये में निपटा दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने सिर्फ 2,84,980 करोड़ रुपये का घाटा उठाया है।’’

कांग्रेस मोदी सरकार के आर्थिक कदमों को लेकर लगातार हमलावर रही है। चिदंबरम का यह बयान पार्टी के इसी रुख का एक हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार