लाइव न्यूज़ :

सीबीआईसी ने कोविड-19 संबंधित सामान की जल्द कस्टम मंजूरी के लिये प्रक्रिया सरल की

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल आयातित आक्सीजन और कोरोना वायरस से जुड़ी दवाओं को सीमा शुल्क विभाग में जल्द क्लीयरेंस दिलाने के लिये केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) विभाग ने कहा है कि परेशानी होने पर इन सामानों के आयातक एक पन्ने का आनलाइन फार्म भर सकते हैं जिसमें मंगाये गये सामान की जानकारी और उसके इस्तेमाल के बारे में बताया जाना है।

सीबीआईसी ने इस संबंध में सभी शीर्ष अधिकारियों के नाम और उनसे संपर्क करने का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है ताकि कोविड- 19 से जुड़ी सहायता सामग्री को जल्द कस्टम मंजूरी दिलाई जा सके। सभी क्षेत्रीय सीमा शुल्क अधिकारियों से भी कहा गया है कि वह कोरोना वायरस महामारी के इलाज में काम आने वाले सभी तरह के सामान को कम से कम संभावित समय में मंजूरी प्रदान करें।

सीबीआईसी ने इस संबंध में ट्वीट जारी कर आयातकों से कहा है कि कोविड- 19 उपकरणों, दवाओं तथा सामान के आयात में कोई भी समस्या होने पर आयातक ..... https://forms.gle/T4ZreUcoeABvmjQs6 ... इस लिंक में पूरा ब्यौरा उपलबध करायें ताकि कस्टम क्लीयरेंस जल्द से जल्द की जा सके।

विभाग ने कहा है कि आयातक इस लिंक में जाकर पहले से ही संबंधित सामान और उसके उपयोग के बारे में जानकारी डाल सकते हैं। इसमें बिल नंबर, हवाईअड्डे, बंदरगाह जहां माल पहुंचना है, सामान के बारे में जानकारी और उसके इस्तेमाल की जानकारी देनी होगी।

सरकार ने शनिवार को कोविड- 19 के टीके, मेडिकल आक्सीजन और संबंधित उपकरणों के आयात पर सीमा शुल्क को समाप्त कर दिया।

देश में जारी कोरोना संकट के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि अस्पतालों में मरीजों को जीवन रक्षक आक्सीजन, दवायें और दूसरे उपकरण जल्द से जल्द उपलब्ध हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना