लाइव न्यूज़ :

एयरटेल के डेटा बिजनेस में 25% हिस्सेदारी खरीदेगा कार्लाइल समूह, 1780 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

By निखिल वर्मा | Updated: July 1, 2020 10:20 IST

रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल भारत में दूरसंचार क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी है.

Open in App
ठळक मुद्दे ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में संभावित निवेश के लिए शुरुआती बातचीत कर रही है। भारतीय दूरसंचार कंपनियां वैश्विक निवेशकों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों के रडार पर हैं। जियो ने फेसबुक, केकेआर, सिल्वर लेक पार्टनर्स, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स तथा जनरल अटलांटिक से अरबों डॉलर जुटाए हैं।

कार्लाइल समूह एयरटेल के डेटा सेंटर के व्यवसाय ‘नेक्सट्रा डेटा’ में जल्द ही करीब 1,780 करोड़ रुपये में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी ने बधुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इससे ‘नेक्सट्रा’ का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है जो कि 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है। समझौता पूरा होने पर ‘कार्लाइल’ की उद्योग में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी ‘एयरटेल’ की रहेगी।  नई दिल्ली स्थित नेक्सट्रा भारती एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसके भारत में 10 बड़े डेटा केंद्र हैं।

इससे पहले अमेरिका का कार्लाइल ग्रुप ने 49 करोड़ डॉलर (3,700 करोड़ रुपये) में पीरामल फार्मा में करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। बता दें रिलायंस जियो में  फेसबुक समेत 11 कंपिनयों ने 24.7 फीसदी स्टेक के बदले कुल 1,15,693.95 करोड़ रुपये निवेश की हैं। 

वहीं भारती एयरटेल की प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम शेयर बेचकर एक अरब डॉलर की पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम 558 रुपये प्रति शेयर की दर से 2.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। भारती टेलीकॉम ने 558 रुपये प्रति शेयर की दर से 15 करोड़ शेयर बेचकर एक अरब डॉलर जुटाने के लिए जेपी मॉर्गन से संपर्क किया है।

इससे कंपनी को ऋण बोझ से शुद्ध रूप से मुक्त होने में मदद मिलेगी। भारती एयरटेल में भारती टेलीकॉम की करीब 41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारती टेलीकॉम में सुनील भारती मित्तल व उनके परिजनों की करीब 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

फिच ने घटाई रेटिंग

पिछले महीने 22 जून को फिच रेटिंग्स ने भारती एयरटेल की दीर्घावधि में विदेशी मुद्रा ऋण साख को ‘स्थिर’ से बदलकर ‘नकारात्मक’ कर दिया है। उसने कंपनी की ऋण साख ‘बीबीबी माइनस’ रखी है, यह सबसे निचली निवेश श्रेणी है।

 

टॅग्स :एयरटेलजियोरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें