लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल ने सरकार से मांगा 40,000 करोड़ रुपये का सहयोग

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने 40,000 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद के लिए सरकार से संपर्क किया है। इसमें से आधी राशि अल्पकालिक कर्ज चुकाने के लिए सरकारी गारंटी के रूप में जरूरत है।

बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी को किसी अतिरिक्त कर्ज की जरूरत नहीं है और परिचालन के लिए उसका कारोबार आत्मनिर्भर हो गया है।

पुरवार ने कहा, ‘‘हमें किसी अतिरिक्त ऋण की आवश्यकता नहीं है। हमने अपने अल्पकालिक ऋण का भुगतान करने और दीर्घकालिक बांड जारी करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी मांगी है। अगर हमें मोबाइल नेटवर्क के लिए एक लाख नोड बी (मोबाइल साइट्स) स्थापित करना है तो हमें 20,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।’’

बीएसएनएल के सीएमडी ने पुष्टि की कि उन्होंने सहायता के लिए सरकार से संपर्क किया है, जो 2019 में घोषित 69,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज से अलग है।

फिलहाल बीएसएनएल पर 30,000 करोड़ रुपये का कर्ज है जो दूरसंचार क्षेत्र में सबसे कम है।

पुरवार एमटीएनएल के भी प्रमुख हैं, जिसका बीएसएनएल में विलय करने का प्रस्ताव है। सरकार पहले ही बीएसएनएल को दिल्ली और मुंबई में मोबाइल व्यवसाय संचालित करने के लिए परमिट जारी कर चुकी है, जिसका प्रबंधन पहले एमटीएनएल द्वारा किया जाता था।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को घाटे में चल रही दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पुरवार के अतिरिक्त प्रभार को एक वर्ष की अवधि के लिए अक्टूबर 2022 तक बढ़ा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख