बीएसई को चौथी तिमाही में 31.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:11 IST2021-05-13T21:11:49+5:302021-05-13T21:11:49+5:30

BSE reported net profit of Rs 31.75 crore in Q4 | बीएसई को चौथी तिमाही में 31.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

बीएसई को चौथी तिमाही में 31.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 13 मई देश का प्रमुख शेयर बाजार बीएसई का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में 31.75 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 1.91 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

शेयर बाजार की परिचालन आय मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़कर 152.18 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-20 की इसी तिमाही में 119.56 करोड़ रुपये थी।

बीएसई के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये 2 रुपये इक्विटी शेयर पर 21 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 (जनवरी-मार्च) में बीएसई का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 141.70 करोड़ रुपये रहा जो जो एक साल पहले 2019-20 में 120.61 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार की परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत बढ़कर 501.37 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 में 450.51 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BSE reported net profit of Rs 31.75 crore in Q4

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे