ब्रिटैनिया ने गुड डे ब्रांड को नया रूप दिया, तीन और संस्करण पेश करेगी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:25 IST2021-12-16T22:25:55+5:302021-12-16T22:25:55+5:30

Britannia revamps Good Day brand, introduces three more variants | ब्रिटैनिया ने गुड डे ब्रांड को नया रूप दिया, तीन और संस्करण पेश करेगी

ब्रिटैनिया ने गुड डे ब्रांड को नया रूप दिया, तीन और संस्करण पेश करेगी

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केक, ब्रेड, बिस्कुट जैसे खाने का सामान बनाने वाली कंपनी ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्कुट ब्रांड गुड डे को नये रूप में पेश किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने कहा कि इसके अलावा, ब्रिटैनिया प्रीमियम वर्ग में तीन और संस्करण शामिल कर अपने सबसे अधिक पैठ वाले ब्रांड गुड डे के उत्पाद पोर्टफोलियो का भी विस्तार कर रही है।

ब्रिटैनिया प्रीमियम वर्ग में गुड डे हार्मनी और दो अन्य संस्करण पेश करेगी। प्रीमियम वर्ग महामारी के बाद तेजी से बढ़ रहा है।

बेरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "15 दिनों के भीतर, हम गुड डे हार्मनी पेश करेंगे, जो चार प्रकार के मेवे के साथ बनी बहुत बड़ी कुकी (बिस्कुट) होगी। इसके बाद हम अगले तीन महीनों में दो और संस्करण बाजार में उतारने पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Britannia revamps Good Day brand, introduces three more variants

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे