लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों के चलते ब्रेक्जिट व्यापार वार्ता स्थगित

By भाषा | Updated: November 20, 2020 12:11 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 20 नवंबर (एपी) ब्रेक्जिट व्यापार वार्ता को यूरोपीय संघ के एक वार्ताकार के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर गुरुवार को स्थगित कर दिया गया।

इसके साथ ही वार्ता के नतीजों को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि किसी नतीजे तक पहुंचने की समयसीमा नजदीक आ रही है और दोनों पक्षों में तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर मतभेद हैं।

यूरोपीय संघ के मुख्य वार्ताकार मिशेल ब्रेनियर ने कहा कि ब्रिटेन के मुख्य वार्ताकार डेविड फ्रॉस्ट के साथ मिलकर ‘‘हमने अपनी वार्ता को थोड़े समय के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।’’

इसबीच निचले स्तर पर अधिकारियों की वार्ता जारी रहेगी।

ऐसी उम्मीद है कि व्यापार वार्ता जल्द बहाल होगी, क्योंकि यदि बातचीत लंबे समय तक बंद रहती है तो वार्ताकारों के लिए एक जनवरी से पहले किसी समझौते पर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच मौजूदा व्यापार समझौता एक जनवरी से खत्म हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट