लाइव न्यूज़ :

बजाज इलेक्ट्रिकल्स की संरचना की समीक्षा प्रस्ताव को निदेशक मंडल की मंजूरी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी की संरचना की समीक्षा के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है जिसमें बिजली पारेषण और बिजली वितरण कारबारों को अलग इकाई में बांटने का भी प्रस्ताव है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि कंपनी संरचना की समीक्षा के दौरान अनुषंगी इकाइयां बनाने और रणनीतिक भागीदारी करने जैसे सभी विकल्पों को जांचा-परखा जाएगा।

कंपनी ने यह कदम कई तरह की कारोबारी गतिविधियों में संलिप्त रहने को देखते हुए उठाया है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स पंखे, मिक्सर एवं बल्ब, ट्यूबलाइट जैसे रोशनी करने वाले उत्पाद बनाने के अलावा बिजली पारेषण एवं बिजली वितरण के कारोबार में भी सक्रिय है।

कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रबंधन को कंपनी संरचना से संबंधित सभी विकल्पों की समीक्षा करने और सुझाव देने के लिए अधिकृत किया। इसमें बिजली पारेषण एवं वितरण कारोबार के लिए एक अलग इकाई बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शेखर बजाज ने कहा, "पिछले दो वर्षों में बिजली पारेषण एवं वितरण कारोबार के परिचालन में सुधार आया है। हमें लगता है कि अब इस बुनियाद पर नई इमारत खड़ी करने का वक्त आ गया है।"

बजाज इलेक्ट्रिकल्स के निदेशक मंडल का मानना है कि इस कदम से उसकी कारोबार संरचना में सुधार होने के साथ ही बाजार में भी स्थिति मजबूत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार