बीएमडब्ल्यू ने भारत में मिनी ब्रांड के तहत तीन नई कारें उतारीं

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:56 IST2021-06-22T14:56:16+5:302021-06-22T14:56:16+5:30

BMW launches three new cars under the MINI brand in India | बीएमडब्ल्यू ने भारत में मिनी ब्रांड के तहत तीन नई कारें उतारीं

बीएमडब्ल्यू ने भारत में मिनी ब्रांड के तहत तीन नई कारें उतारीं

नयी दिल्ली, 22 जून जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मिनी ब्रांड के तहत भारतीय बाजार में तीन नई कारें उतारी हैं।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि पूर्ण रूप से नई मिनी 3-डोर हैच का शोरूम दाम 38 लाख रुपये, पूर्ण-नई मिनी कन्वर्टिबल का दाम 44 लाख रुपये और पूर्ण-नई मिनी जॉन कपूर वर्क्स हैच का दाम 45.5 लाख रुपये है।

नई मिनी श्रृंखला पेट्रोल इंजन में पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होगी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने बयान में कहा, ‘‘इससे भारत में प्रीमियम छोटी कार खंड में मिनी की स्थिति उल्लेखनीय रूप से और मजबूत होगी।’’

इस साल मार्च में बीएमडब्ल्यू ने देश में नई मिनी कंट्रीमैन उतारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BMW launches three new cars under the MINI brand in India

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे