लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस खतरा: फंगल-रोधी दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों के संपर्क में सरकार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि सरकार म्यूकोरमिकोसिस के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली फंगल-रोधी दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिए दवा निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है। गौरतलब है कि कोविड-19 बीमारी से उबर चुके या उबर रहे लोगों में ब्लैक फंगस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ डॉक्टरों ने बीमारी से उबरने वाले लोगों में एक दुर्लभ संक्रमण म्यूकोरमिकोसिस होने की जानकारी दी है जिसे ब्लैक फंगस भी कहा जाता है। यह संक्रमण म्यूकोर मोल्ड के संपर्क में आने से आता है और यह साइनस, मस्तिष्क और फेफड़े को प्रभावित करता है तथा इससे जान भी जा सकती है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कुछ राज्यों में अचानक से एम्फोटेरिसिन-बी की मांग में वृद्धि देखी गई है। चिकित्सक कोविड-19 बीमारी के बाद होने वाली म्यूकोरमिकोसिस से पीड़ित रोगियों के इलाज के लिए यह दवा लेने की सलाह देते हैं। इसलिए भारत सरकार दवा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए निर्माताओं से बातचीत कर रही है। इस दवा के अतिरिक्त आयात और घरेलू स्तर पर इसके उत्पादन में वृद्धि के साथ आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।"

इसके कहा गया कि औषध विभाग ने निर्माताओं/आयातकों के साथ स्टॉक की स्थिति की समीक्षा करने के बाद और एम्फोटेरिसिन-बी की बढ़ती मांग को देखते हुए 11 मई, 2021 को अपेक्षित आपूर्ति के आधार पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को यह दवा आवंटित की जो 10 मई से 31 मई, 2021 के बीच उपलब्ध करायी जाएगी।

बयान के अनुसार राज्यों से सरकारी और निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य सेवा एजेंसियों के बीच आपूर्ति के समान वितरण के लिए एक व्यवस्था लागू करने का भी अनुरोध किया गया है। राज्यों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे इस आवंटन से दवा प्राप्त करने के लिए राज्य में निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए 'संपर्क बिंदु' का प्रचार करें।

मंत्रालय ने कहा, "राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना