लाइव न्यूज़ :

बिरला कॉर्प को जून तिमाही में 141 करोड़ का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:35 IST

Open in App

कोलकाता पांच अगस्त बिरला कॉर्पोरेशन लि. ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 115 प्रतिशत बढ़कर 141.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि कंपनी का लाभ जनवरी-मार्च 2021 की तुलना में कम है।

कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान उसकी कुल आय पिछले वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 41 प्रतिशत बढ़कर 1,749 करोड़ रुपये रही।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की आय 2,132 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 249 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसने 33.5 लाख टन सीमेंट की बिक्री की। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 38.4 प्रतिशत अधिक है।

बिरला कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हर्ष वी. लोढ़ा ने कहा, ‘‘कंपनी ने बड़ी चुनौतियों के बीच तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। मानसून के मौसम को छोड़कर सामान्य तौर पर सीमेंट की मांग मजबूत बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार