लाइव न्यूज़ :

दिवालिया वीडियोकोन की नीलामी में वेदांता समूह की ट्विन स्टार टैक्नालाजीज की बोली मंजूर

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर कर्ज जाल में फंसी वीडियाकोन इंडस्ट्रीज के रिणदाताओं ने कंपनी की दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल परिवार द्वारा प्रवर्तित कंपनी ट्विन स्टार टैक्नालाजीज की बोली को मंजूरी दे दी।

वीडियोकोन इंडस्ट्रीज द्वारा शेयर बाजारों को भेजी गई नियाकीय सूचना में यह जानकारी देते हुये कहा गया है कि समाधान योजना को अब मंजूरी के लिये मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के समक्ष पेश किया जायेगा।

इसमें कहा गया है कि वीडियोकोन इंडस्ट्रीज के रिणदाताओं की समिति (सीओसी) ने समूह की 13 समूह कंपनियों के लिये ट्विन स्टार टैक्नालाजीज की समाधान योजना के पक्ष में 95 प्रतिशत तक अपना मत दिया।

हालांकि, वीडियोकोन इंडस्ट्रीज द्वारा भेजी गई नियामकीय सूचना में ट्विन स्टार टैक्नालाजीज द्वारा लगाई गईबोली की राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वीडियोकोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर कर्जदाता बैंकों का 31,000 करोड़ रुपये का बकाया है। यह राशि ब्याज सहित है। इससे पहले वीडियोकोन को खड़ा करने वाले धूत परिवार ने कर्जदाताओं को 30,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने की पेशकश की थी ताकि वीडियोकोन समूह की 13 कंपनियों को दिवाला प्रक्रिया से बाहर निकाला जा सके।

बहरहाल, कर्जदाता बैंकों की समिति ने वेदांता समूह की पेशकश को स्वीकार किया। वेदांता समूह ने अपनी एक अनुषंगी के जरिये समाधान योजना सौंपी थी।

वेदांता की रावा तेल क्षेत्र में 25 प्रतिशत हिस्सेदरी होने की वजह से उसने वीडियोकोन समूह कीकंपनियों में रुचि दिखाई है। इस अधिग्रहण के बाद वेदांता की रावा तेल क्षेत्र में 47.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जायेगी। इसके साथ वह ओएनजीसी की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी से भी बड़ी हिस्सेदार हो जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित