लाइव न्यूज़ :

भारती इंफ्राटेल, इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारतीय इंफ्राटेल और इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इस विलय से एक बड़ी मोबाइल टावर कंपनी बन सकेगी।

विलय के तहत वोडाफोन आइडिया को इंडस टावर में 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में 3,760.1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

विलय के बाद अस्तित्व में आयी इकाई में वोडाफोन समूह की हिस्सेदारी 28.12 प्रतिशत होगी जबकि एयरटेल समूह की हिस्सेदारी करीब 36.7 प्रतिशत होगी।

भारती इंफ्राटेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...निदेशक मंडल ने 10-10 रुपये के 757,821,804 इक्विटी शेयर वोडाफोन समूह तथा 10-0 रुपये के 87,506,900 इक्विटी शेयर पीएस एशिया होल्डिंग इनवेस्टमेंट्स (मारीशस) लि. (प्रोविडेंस) को आबंटित किये जो क्रमश: 28.12 प्रतिशत और 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

कंपनी ने कहा कि इंडस और इंफ्राटेल के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। वोडाफोन आइडिया को इंडस में 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में 3,760.1 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार