लाइव न्यूज़ :

भारती इंफ्राटेल, इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी; वोडाफोन आइडिया को मिले 3,760 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारतीय इंफ्राटेल और इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इस विलय से एक बड़ी मोबाइल टावर कंपनी अस्तित्व में आएगी।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार विलय के तहत वोडाफोन आइडिया को इंडस टावर में 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में 3,760.1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

नई कंपनी के प्रवर्तक के रूप में वोडाफोन समूह की हिस्सेदारी 28.12 प्रतिशत होगी जबकि एयरटेल समूह की हिस्सेदारी करीब 36.7 प्रतिशत होगी।

भारती इंफ्राटेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...निदेशक मंडल ने 10-10 रुपये के 757,821,804 इक्विटी शेयर वोडाफोन समूह तथा 10-10 रुपये के 87,506,900 इक्विटी शेयर पीएस एशिया होल्डिंग इनवेस्टमेंट्स (मारीशस) लि. (प्रोविडेंस) को आबंटित किये जो क्रमश: 28.12 प्रतिशत और 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

कंपनी ने कहा कि इंडस और इंफ्राटेल के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। वोडाफोन आइडिया को इंडस में 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में 3,760.1 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए हैं।

विलय के बाद अस्तित्व में आयी कंपनी के प्रबंधक निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) विमल दयाल होंगे। उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। कंपनी शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिये जरूरी कदम उठाएगी।

नई कंपनी का नाम इंडस टावर लि. होगा।

भारती इंफ्राटेल के अनुसार, ‘‘कंपनी के नाम में बदलाव कंपनी कानून, 2013 के तहत सभी सांविधिक जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर है...।’’

प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस बारे में सूचना शेयर बाजारों को दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल