लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल को जून तिमाही में 284 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, आय 15.3 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 284 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में उसे 15,933 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान उसकी कुल आय सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत बढ़कर 26,854 करोड़ रुपये हो गई।

एयरटेल का एआरपीयू यानी प्रति ग्राहक औसत राजस्व समीक्षाधीन तिमाही में 146 रुपये था। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में 138 रुपये था।

कंपनी ने कहा कि एआरपीयू में सालाना आधार पर वृद्धि बेहतर ग्राहक बनाने पर जोर देने के साथ ही ग्राहकों द्वारा डेटा की खपत बढ़ाने के चलते है।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत एवं दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘हमारी एकीकृत आय 26,854 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 4.3 प्रतिशत अधिक है, जबकि ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय यानी ईबीआईटीडीए मार्जिन 48.9 प्रतिशत से बढ़कर 49.1 प्रतिशत हो गया।

उन्होंने कहा कि महामारी के बीच एयरटेल के समग्र प्रदर्शन ने उसके पोर्टफोलियो के लचीलेपन और ताकत को दर्शाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल