Bharti Airtel ने आठ शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कीं, चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा- मार्च 2024 तक पूरे देश में देंगे सेवाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2022 12:09 PM2022-10-01T12:09:21+5:302022-10-01T12:14:53+5:30

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी। मित्तल ने आईएमसी-2022 में कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर आठ प्रमुख शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है।

Bharti Airtel 5G launched in 8 cities to cover entire country by March 2024 said Sunil Bharti Mittal | Bharti Airtel ने आठ शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कीं, चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा- मार्च 2024 तक पूरे देश में देंगे सेवाएं

Bharti Airtel ने आठ शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कीं, चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा- मार्च 2024 तक पूरे देश में देंगे सेवाएं

Highlightsपीएम मोोदी ने शनिवार को छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत की और 5जी सर्विस को लॉन्च किया। एयरटेल की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर 2023 तक देशभर में 5जी सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जाहिर की

नयी दिल्लीः पीएम मदी ने शनिवार को भारत में बहुप्रतीक्षित 5जी सर्विस को लॉन्च कर दिया। पीएम मोदी ने चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि अगले कुछ वर्षों में क्रमिक रूप से पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। वहीं टेलीकॉम की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने शनिवार से चार महानगरों समेत आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

एयरटेल की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी। मित्तल ने आईएमसी-2022 में कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर आठ प्रमुख शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है और मार्च 2023 तक देश के ज्यातादर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर 2023 तक देशभर में 5जी सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जाहिर की। मुकेश अंबनी ने शनिवार को कहा कि जियो दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी टेलीफोनी सेवाएं शुरू करेगी। अंबानी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में छठे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, "मैं दिसंबर 2023 तक हर शहर, हर तालुका में 5जी पहुंचाने का वादा करता हूं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत की और 5जी सर्विस को लॉन्च किया। 

Web Title: Bharti Airtel 5G launched in 8 cities to cover entire country by March 2024 said Sunil Bharti Mittal

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे