लाइव न्यूज़ :

बंगाल के वित्त मंत्री का सीतारमण से जीएसटी परिषद की ‘ऑनलाइन’ बैठक बुलाने का आग्रह

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:56 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मई पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से राज्यों को क्षतिपूर्ति के संदर्भ में ‘उल्लेखनीय’ कमी के बारे में चर्चा के लिये जीएसटी परिषद की ‘ऑनलाइन’ बैठक बुलाने का आग्रह किया।

उन्होंने इस संदर्भ में सीतारमण को चिट्ठी लिखी है।

मित्रा ने कहा है, ‘‘जीएसटी परिषद की हर तिमाही बैठक की व्यवस्था की गयी है। लेकिन दुर्भाग्य से दो बार से इसका पालन नहीं किया जा रहा और लगातार दो तिमाही बैठक ‘ऑनलाइन’ भी नहीं बुलायी गयी।

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘इससे एक संघीय संस्था कमजोर हुई है। यह ऐसी संस्था है जहां सभी राज्य, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल, क्षेत्र से क्यों न हो, भारत सरकार के साथ बैठकर संबंधित पहलुओं पर चर्चा करते हैं। मुझे आशंका है कि बैठकें नियमित रूप से आयोजित नहीं करने से विश्वास की कमी हो सकती है।’’

मित्रा ने कहा कि परिषद के महत्व को बनाये रखने के लिये पिछले साल अक्टूबर की तरह ऑनलाइन बैठक बुलायी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्यों को क्षतिपूर्ति में कमी की आशंका पर तत्काल चर्चा की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना