लाइव न्यूज़ :

बार्कलेज ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.2 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 12:22 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई ब्रिटेन की ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 0.8 प्रतिशत घटाकर 9.2 प्रतिशत कर दिया।

बार्कलेज ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का अर्थव्यवस्था पर असर उसके शुरुआती अनुमानों से अधिक है।

बार्कलेज के भारत में प्रमुख अर्थशास्त्री राहुल बाजोरिया ने कहा कि देश में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और कई राज्यों में जारी लॉकडाउन के चलते पूर्वानुमानों में यह कटौती की गई।

पिछले एक महीने में कई विश्लेषकों ने इस तरह की आशंकाएं जताई हैं, यहां तक कि आरबीआई ने भी 10.5 प्रतिशत वृद्धि के अपने अनुमान को बनाए रखा है। जीडीपी वृद्धि के लिए विश्लेषकों का अनुमान 8.5 फीसदी से लेकर 10 फीसदी से थोड़ा ऊपर तक है।

बजोरिया ने कहा, ‘‘हालांकि, भारत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होने लगी है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए लागू किए गए कड़े लॉकडाउन की आर्थिक कीमत कहीं बड़ी है। इसलिए हम वित्त वर्ष 2021-22 के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 0.80 प्रतिशत घटाकर 9.2 प्रतिशत कर रहे हैं।’’

ब्रोकरेज फर्म ने चेतावनी दी कि टीकाकरण की धीमी रफ्तार से मध्यम अवधि के जोखिम पैदा हो सकते हैं, खासतौर से अगर देश में तीसरी लहर आती है तो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार