लाइव न्यूज़ :

Bank Holidays October 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 28, 2022 13:26 IST

अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर में दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने कुछ छुट्टियां ऐसी हैं जो पूरे देश में होंगी, वहीं कुछ छुट्टियां ऐसी भी हैं कुछ राज्यों में ही होंगी।अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

Bank Holidays October 2022: फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ अक्टूबर के महीने में कई छुट्टियां होंगी, जिसकी वजह से बैंक बंद होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। कुछ बैंक हॉलिडे राज्य-विशिष्ट होंगी जबकि राष्ट्रीय अवकाश के दौरान देश भर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की सूची

1 अक्टूबर (शनिवार): सिक्किम में छमाही बंद, बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर (रविवार): गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)

3 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा- महा अष्टमी: सिक्किम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, केरल और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा/महा नवमी: कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा/दशहरा: मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा/दसैन: सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर (शुक्रवार): सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर (दूसरे और चौथे शनिवार) और 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर (रविवार की छुट्टी) को बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली पर बैंक की छुट्टियां

सिक्किम, तेलंगाना और मणिपुर राज्यों को छोड़कर, 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दिवाली के दौरान लंबे सप्ताहांत के लिए बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम के गंगटोक में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे।

टॅग्स :Bankदशहरा (विजयादशमी)नवरात्रिदुर्गा पूजाभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBIReserve Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित