लाइव न्यूज़ :

टिकाऊ वृद्धि हासिल करने के लिए बैंकों को हरित ऋण में तेजी लाने की जरूरत: एसबीआई प्रमुख

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंक हमेशा से भारत की आर्थिक वृद्धि की रीढ़ रहे हैं और देश के टिकाऊ वृद्धि की ओर बढ़ने के साथ ही बैंक क्षेत्र को हरित ऋण में तेजी लानी होगी।

उन्होंने कहा कि भारत के वित्तीय क्षेत्र को हरित वित्त के महत्व और लाभों के बारे में संवेदनशील बनाने की जरूरत बढ़ रही है।

खारा ने इंडिया लीडरशिप अवार्ड में कहा, ‘‘भारत में हरित वित्त की एक औपचारिक परिभाषा से हरित क्षेत्रों के वित्त पोषण की अधिक सटीक निगरानी हो सकेगी, जिससे आगे चलकर इस क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी निवेश को बढ़ाने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने सुझाव दिया कि भारत की हरित वित्त परिभाषा अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों, हितधारकों के विचार और हरित आर्थिक गतिविधियों के सिद्धांतों के संयोजन से तैयार की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल