Bank Holidays September 2022: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: September 3, 2022 10:49 AM2022-09-03T10:49:03+5:302022-09-03T10:50:06+5:30

सितंबर में इन दिनों बैंक बंद रहेंगे। सितंबर में गणेश चतुर्थी, ओणम, श्री नारायण गुरु जयंती और नवरात्रि जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

Bank Holidays in September 2022 Here is the list of holidays | Bank Holidays September 2022: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays September 2022: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Highlightsसितंबर में गणेश चतुर्थी, ओणम, श्री नारायण गुरु जयंती और नवरात्रि जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।इस महीने कुछ छुट्टियां ऐसी हैं जो पूरे देश में होंगी, वहीं कुछ छुट्टियां ऐसी भी हैं कुछ राज्यों में ही होंगी।

Bank Holidays September 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बैंक सितंबर के महीने में आठ दिन बंद रहेंगे। सितंबर में गणेश चतुर्थी, ओणम, श्री नारायण गुरु जयंती और नवरात्रि जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने कुछ छुट्टियां ऐसी हैं जो पूरे देश में होंगी, वहीं कुछ छुट्टियां ऐसी भी हैं कुछ राज्यों में ही होंगी। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार भी बैंक बंद रहते हैं।

Bank Holidays September 2022: देखें अगस्त में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

1 सितंबर (गुरुवार): गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) – पणजी

6 सितंबर (मंगलवार): कर्म पूजा - रांची

7 सितंबर (बुधवार): पहला ओणम - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम

8 सितंबर (गुरुवार): तिरुवोनम - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम

9 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा - गंगटोक

10 सितंबर (शनिवार): श्री नारायण गुरु जयंती - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम

21 सितंबर (बुधवार): श्री नारायण गुरु समाधि दिवस – कोच्चि, तिरुवनंतपुरम

26 सितंबर (सोमवार): लैनिंग्थौ सनमही की नवरात्रि स्थापना/मेरा चौरेन हौबा - इंफाल, जयपुर

सितंबर 2022 में वीकेंड की छुट्टियों की लिस्ट

4 सितंबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

10 सितंबर: दूसरा शनिवार

11 सितंबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

18 सितंबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

24 सितंबर: चौथा शनिवार

25 सितंबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

Web Title: Bank Holidays in September 2022 Here is the list of holidays

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे