Bank Holidays January 2023: जानें जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: December 28, 2022 05:09 PM2022-12-28T17:09:21+5:302022-12-28T17:10:33+5:30

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जनवरी 2023 महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है।

Bank Holidays in January 2023 | Bank Holidays January 2023: जानें जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट

Bank Holidays January 2023: जानें जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट

Highlightsआगामी महीने में बैंक 13 दिनों तक बंद रहेंगे।इनमें से कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होंगी यानी केवल कुछ राज्यों/क्षेत्रों में ही उन तारीखों पर बैंक अवकाश मनाया जाएगा।जनवरी 2023 में होने वाली 13 दिनों की छुट्टियों में वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल होंगी।

Bank Holidays January 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जनवरी 2023 महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार, आगामी महीने में बैंक 13 दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होंगी यानी केवल कुछ राज्यों/क्षेत्रों में ही उन तारीखों पर बैंक अवकाश मनाया जाएगा। देश भर के सभी बैंकों द्वारा राष्ट्रीय बैंक अवकाश मनाया जाता है। 

सभी बैंक छुट्टियों को 1881 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत चार अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है - हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, बैंक्स क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे। जनवरी 2023 में होने वाली 13 दिनों की छुट्टियों में वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल होंगी। 

जनवरी में छुट्टी की लिस्ट

1 जनवरी 2023: रविवार/नव वर्ष- सभी राज्य

2 जनवरी 2023: नए साल का जश्न- आइजोल

3 जनवरी 2023: इमोइनु इरत्पा- इंफाल

4 जनवरी 2023: गान-नगाई- इंफाल

8 जनवरी 2023: वीकेंड- सभी राज्य

14 जनवरी 2023: दूसरा शनिवार- सभी राज्य

15 जनवरी 2023: रविवार- सभी राज्य

16 जनवरी 2023: तिरुवल्लुवर दिवस- चेन्नई

17 जनवरी 2023: उझावर तिरुनाल- चेन्नई

22 जनवरी 2023: वीकेंड- सभी राज्य

26 जनवरी 2023: गणतंत्र दिवस - सभी राज्य (राष्ट्रीय अवकाश)

28 जनवरी 2023: चौथा शनिवार- सभी राज्य

29 जनवरी 2023: वीकेंड- सभी राज्य

Web Title: Bank Holidays in January 2023

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे