लाइव न्यूज़ :

बजाज इलेक्ट्रिकल्स को मार्च तिमाही में 54.26 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने मंगलवार को कहा कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 54.26 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल कंपनी को चौथी तिमाही में 81 लाख रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में कहा कि जनवरी से मार्च 2021 की अवधि में परिचालन से उसका कुल राजस्व 1,258.47 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की इसी अवधि में हासिल राजस्व 1,300.66 करोड़ रुपये के मुकाबले यह राशि 3.24 प्रतिशत कम रही है।

कंपनी की उपभोक्ता उत्पाद श्रेणी में कुल 975 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया गया जबकि एक साल पहले इस श्रेणी में कंपनी ने 747 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इस श्रेणी में कंपनी का कारोबार आलोच्य अवधि में 30.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसी प्रकार बजाज इलेक्ट्रिकल्स के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) वर्ग में 283 करोड रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले साल इस वर्ग में कंपनी ने 554 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस वर्ग में कारोबार 48.9 प्रतिशत घट गया।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शेखर बजाज ने कहा कि जिंस मूल्यों में तीव्र वृद्धि और कुल मिलाकर मांग धारणा कमजोर रहने के बावजूद चौथी तिमाही के दौरान उपभोक्ता उत्पाद कारोबार का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

एक अन्य सूचना में बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने स्टरलाइट लाइटिंग लिमिटेड का खुद में विलय करने की योजना पर विचार किया और इसे मंजूरी दे दी। विलय योजना राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की मंजूरी सहित आवश्यक सांविधिक और नियामकीय मंजूरियों, कंपनियों के शेयरधारकों और रिणदाताओं की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना