लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रतिबंधों में ढील के कारण जुलाई में ऑटो खुदरा बिक्री में तेजी

By भाषा | Updated: August 9, 2021 11:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय फाडा ने सोमवार को कहा कि राज्यों द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए प्रतिबंधों में ढील देने के चलते जुलाई में पूरे देश में ऑटो खुदरा बिक्री तेजी से बढ़ी।

इस दौरान यात्री वाहनों, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों सहित सभी वाहन खंडों ने मजबूत बिक्री वृद्धि दर्ज की।

जुलाई में कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 15,56,777 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 11,60,721 इकाई थी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरा देश खुला होने के साथ जुलाई में ऑटो खुदरा बिक्री में मजबूत सुधार देखा गया। सभी श्रेणियों में मांग अधिक रही। इसके अलावा कम आधार प्रभाव की भी भूमिका है।’’

यात्री वाहनों की बिक्री जुलाई 2021 में 63 प्रतिशत बढ़कर 2,61,744 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,60,681 इकाई थी।

गुलाटी ने कहा कि इस दौरान नई पेशकश और कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल के बारे में पूछताछ के साथ इस खंड में मांग मजबूत रही।

आपूर्ति-पक्ष की बाधाओं के कारण लंबी प्रतीक्षा अवधि पिछले कुछ महीनों से जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित