लाइव न्यूज़ :

एटेरो लिथियम आयन बैटरी पुनर्चक्रण क्षमता बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर ई-कचरे का पुनर्चक्रण करने वाली कंपनी एटेरो लिथियम आयन बैटरी की पुनर्चक्रण क्षमता बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

एटेरो के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी अपनी पुनर्चक्रण क्षमता को 11 गुना बढ़ाकर 2022 के अंत तक 11,000 टन करेगी।

एटेरो रीसाइक्लिंग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सह-संस्थापक नितिन गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि बाजार अनुमानों के अनुसार भारत हर साल 50,000 टन से अधिक लिथियम आयन बैटरी अपशिष्ट उत्पन्न करता है।

उन्होंने कहा, "वर्ष 2022 के अंत तक बाजार में हमारी मौजूदा हिस्सेदारी लगभग 22 प्रतिशत होगी। हम नए निवेश कर रहे हैं और जल्द ही इस क्षमता को बढ़ाने के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करेंगे। हम करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहे हैं।"

गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख से पश्चिमी एशिया से पेट्रोल आयात पर खर्च होने वाले विदेशी मुद्रा की बचत होगी लेकिन चीन से लिथियम आयन बैटरी का आयात पर खर्च एक बड़ी चिंता है।

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि देश में पुनर्चक्रण अवसंरचना विकसित हो सकती है और इससे देश की वर्तमान स्थानीय मांग को पूरा किया जा सकता है। इसलिए हम बैटरी सामग्री में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि लिथियम-आयन बैटरी खत्म होने की कगार पर आने के साथ अधिक खतरनाक हो जाती हैं और इनका पर्यावरण के अनुकूल तरीके से समाधान करने की आवश्यकता होती है। लिथियम-आयन बैटरी सेल के मूल्य का लगभग 30 प्रतिशत धातुओं का मूल्य है जो इसे बनाते हैं। इसमें कोबाल्ट, लिथियम, निकल और ग्रेफाइट जैसे धातु शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट