लाइव न्यूज़ :

असम की विशेष चाय नीलामी में रिकॉर्ड 99,999 रुपये प्रति किलो में बिकी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:44 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 दिसंबर असम के डिब्रूगढ़ जिले की एक विशेष चाय की मंगलवार को 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर नीलामी की गई। यह देश में किसी भी चाय की नीलामी में प्राप्त की अब तक की सबसे अधिक कीमत है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) के सचिव प्रियनुज दत्ता ने कहा कि मनोहरी चाय बागान ने अपनी ‘मनोहारी गोल्ड’ किस्म चाय 99,999 रुपये में सौरभ चाय ट्रेडर्स को बेची।

दत्ता ने कहा, ‘‘यह देश में चाय की बिक्री और खरीद में अब तक की सबसे ऊंची नीलामी कीमत है।’’

मनोहरी टी एस्टेट के मालिक राजन लोहिया ने कहा, ‘‘हम इस प्रकार की प्रीमियम गुणवत्ता वाली विशेष चाय के लिए उपभोक्ताओं और पारखी लोगों की उच्च मांग के आधार पर चाय का निर्माण करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि चमकीले पीले रंग की चाय का स्वाद सुखद होता है, और इसे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।

मनोहरी गोल्ड टी जुलाई, 2019 में जीटीएसी नीलामी में 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकी थी, जो उस समय की उच्चतम नीलामी कीमत थी।

हालांकि, यह रिकॉर्ड एक महीने के भीतर टूट गया, जब अरुणाचल प्रदेश के डोनी पोलो टी एस्टेट द्वारा निर्मित ‘गोल्डन नेडल्स टी’ और असम के डिकॉन टी एस्टेट की ‘गोल्डन बटरफ्लाई टी'’ जीटीएसी के अलग-अलग नीलामियों में 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल