लाइव न्यूज़ :

अशोक लेलैंड ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देख उत्पादन घटाया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन मई हिंदुजा समूह की फ्लैगशिप कंपनी अशोक लेलैंड ने सोमवार को कहा कि उसने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के कारण मांग में आई भारी कमी को देखते हुए अपने सभी संयंत्रों में उत्पादन को घटाने का निर्णय किया है।

समूह ने कहा कि उसने मांग की स्थिति की समीक्षा के बाद उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है। हालांकि, मौजूदा मांग को पूरा किया जा रहा है ताकि आपूर्ति में कोई बाधा न आये। कंपनी इस दौरान रक्षा वाहनों की आवश्यकता को पूरा करने का काम भी जारी रखेगी।

अशोक लेलैंड ने कहा, ‘हमारे सभी उत्पादों की मांग में अस्थायी रूप से प्रभावित होने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने सभी संयंत्रों के संचालन को कम करने का निर्णय किया है। मई में केवल सात से पंद्रह दिनों के लिए ही काम चलने की उम्मीद है। जैसे ही कोरोना से स्थिति बेहतर होगी, हम उसी के अनुसार संचालन को लेकर निर्णय लेंगे।‘

गौरतलब है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रतिदिन बिगड़ती स्थिति के कारण ऑटो क्षेत्र से जुडी कई कंपनियों ने कुछ दिनों के लिए उत्पादन रोक दिया है या फिर मांग के अनुरूप उत्पादन को घटा दिया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,68,147 नए मामले सामने आये है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,99,25,604 पर पहुंच गई है। इस दौरान 3,417 लोगों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा भी 2,18,959 पर पहुंच गया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार