लाइव न्यूज़ :

अरुण रस्ते एनसीडीईएकस के नये प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बने

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:35 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) ने रविवार को कहा कि अरुण रस्ते अगले पांच साल के लिये एक्सचेंज के नये प्रबंध निदेशक और सीईओ होंगे।

कृषि जिंस का वायदा कारोबार करने वाले इस एक्सचेंज ने एक वक्तव्य में कहा कि पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अरुण रस्ते को पांच साल के लिये एनसीडीईएक्स का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

एनसीडीईएक्स ने कहा कि रस्ते कुछ ही समय में एनसीडीईएक्स में पदभार ग्रहण कर लेंगे।

रस्ते वर्तमान में राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) में कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले वह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, नाबार्ड, एसीसी सीमेंट और एक गैर- सरकारी संगठन एनजीओ आईआरएफटी के साथ काम कर चुके हैं।

एनसीडीईएक्स ने एक वक्तव्य में इस माह की शुरुआत में कहा था कि विजय कुमार ने एक्सचेंज में उनका प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद पर बढ़ा हुआ समय भी पूरा होने के बाद एक्सचेंज को अलविदा का दिया है। उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेबी ने उन्हें इस साल जनवरी में तीन माह के लिये कार्य विसतार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना