कोवैक्सीन को मंजूरी मिलना भारत में नये उत्पाद विकास की दिशा में बड़ी छलांग: भारत बायोटेक

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:55 IST2021-01-03T17:55:04+5:302021-01-03T17:55:04+5:30

Approval of Covaxin: Big leap towards new product development in India: Bharat Biotech | कोवैक्सीन को मंजूरी मिलना भारत में नये उत्पाद विकास की दिशा में बड़ी छलांग: भारत बायोटेक

कोवैक्सीन को मंजूरी मिलना भारत में नये उत्पाद विकास की दिशा में बड़ी छलांग: भारत बायोटेक

नयी दिल्ली, तीन जनवरी घरेलू दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के उसके टीके कोवैक्सीन को भारतीय औषधि नियामक की मंजूरी मिलना देश में नये उत्पादों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है।

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका के द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार टीके कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा विकसित टीके कोवैक्सीन के सीमित आपात उपयोग की मंजूरी दे दी।

भारत बायोटेक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने एक बयान में कहा, ‘‘कोवैक्सीन के आपात उपयोग को मंजूरी मिलना भारत में नवोन्मेष तथा नये उत्पादों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह देश के लिये गर्व का समय है और भारतीय वैज्ञानिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह देश में नवोन्मेष के लिये अनुकूल परिवेश की शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा कि यह टीका महामारी के इस दौर में एक ऐसी चिकित्सकीय जरूरत को पूरा करता है, जिसका कोई हल नहीं था। कंपनी का लक्ष्य दुनिया भर के उन लोगों को टीका मुहैया कराना है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Approval of Covaxin: Big leap towards new product development in India: Bharat Biotech

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे