लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन 52 साल के निचले स्तर पर आए

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ दिसंबर (एपी) अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते 52 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर आ गई। इसे अमेरिकी रोजगार बाजार के कोविड संकट से उबरने के एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि बेरोजगारी भत्ते एवं अन्य सरकारी लाभों के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते 43,000 कम होकर 1,84,000 पर आ गई। यह आंकड़ा सितंबर 1969 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

बेरोजगारी का चार सप्ताह का औसत (मूविंग एवरेज) भी गिरकर 2.19 लाख पर आ गया है। यह भी मार्च 2020 में कोविड संकट गहराने के बाद का सबसे कम स्तर है।

एम्हर्स्ट पीयरपांट सिक्योरिटीज के मुख्य अर्थशास्त्री स्टीफन स्टैनली ने कहा कि बेरोजगारों की संख्या में पिछले हफ्ते आई गिरावट के पीछे मौसमी उठापटक का योगदान हो सकता है। इन दिनों क्रिसमस से जुड़ी गतिविधियों के जोर पकड़ने से रोजगार परिदृश्य सुधरने की उम्मीद है।

इसके बावजूद स्टैनली का मानना है कि बेरोजगारी दर में गिरावट का रुख निहित है और यह महामारी से पहले के स्तर से भी कम हो सकता है। उन्होंने कहा, "श्रमिकों की मांग महामारी-पूर्व से काफी अधिक है और नौकरियां जाने की दर कहीं कम रहने के आसार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट