लाइव न्यूज़ :

अपोलो हॉस्पिटल्स ने कोविड-19 पर पुस्तक का विमोचन किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून अपोलो हॉस्पिटल्स ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 पर एक किताब का विमोचन किया जिसमें इस खतरनाक बीमारी से जुड़े अलग अलग क्षेत्रों के 80 स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों ने अपना योगदान दिया है।

अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा कि 'कॉम्प्रिहेंसिव टेक्स्टबुक ऑफ कोविड-19' किताब में सांख्यिकीय जानकारी, वैज्ञानिक आंकड़े और विश्व स्वास्थ्य संगठन से हासिल की गयी खबरें तथा दुनिया भर में कोविड से बुरी तरह प्रभावित हुए देशों की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा जारी परामर्श शामिल हैं।

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ सलाहकार एम एस कंवर ने किताब के विमोचन के मौके पर आयोजित वर्चुअल संवाददाता सम्मलेन में कहा, "इस किताब में कोविड से जुड़ा हर पहलू शामिल है जिसके बारे में आप सोच सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें लगा कि एक मार्गदर्शिका जारी की जानी चाहिए जो स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को बीमारी और प्रबंधन पूर्व एवं प्रबंधन उपरांत संबंधी पहलुओं तथा साइड इफेक्ट्स, दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्याएं एवं टीकाकरण जैसे दूसरे संबंधित पहलुओं की गहन समझ हासिल करने में मदद करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार