लाइव न्यूज़ :

धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगाया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:39 IST

Open in App

जींद, छह अक्टूबर नयी अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने बुधवार को मंडी गेट को ताला लगा दिया और सरकार व मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस हंगामे के बीच जिला उपायुक्त नरेश कुमार नरवाल स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर गेट खुलवा दिया। इस दौरान मंडी व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को फटकार भी लगाई। इसके बाद डीसी किसानों के साथ धान की ढेरियों पर पहुंचे और मीटर से नमी की जांच कराई।

इस दौरान किसानों को कहना था कि उनका धान पिछले एक सप्ताह से मंडी में पड़ा है। खरीद एजेंसी के अधिकारी आते हैं और एक ढेरी पर कई जगह मीटर से नमी मापते हैं। जमा नमी अधिक होती हैं उसे नोट करके धान खरीदने लायक नहीं है की बात कह देते हैं। इसी दौरान डीसी के सामने कुछ देर हंगामा भी हुआ। जिसके बाद जिला उपायुक्त ने मार्केट कमेटी कार्यालय में पहले तो आढ़तियों की बैठक ली और फिर किसानों के प्रतिनिधी मंडल से बातचीत करके उनकी समस्याएं जानी।

लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडी में बोली के दो राउंड होने चाहिए और सुबह नौ बजे से शाम तक बोली देनी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि यह भी प्रयास हो कि खरीद एजेंसी का प्रतिनिधि प्रत्येक धान की ढेरी पर जाए। इससे किसानों को अपनी धान बिक्री का लंबा इंतजार नहीं करना होगा और साथ ही खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी। लेकिन जैसे ही डीसी धान खरीद करने के आदेश देकर नरवाना से निकले तो किसानों मार्किट कमेटी कार्यालय को ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि डीसी द्वारा दिए गए आदेशों के बाद भी उनकी 17.5 नमी वाली धान नहीं खरीदी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना