लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड-19 के कारण 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:36 IST

Open in App

अमरावती, सात दिसंबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संकट के कारण राज्य पर 30,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ा है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में राज्य को 8,000 करोड़ रुपये और 2020-21 में 14,000 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय बैंक अधिकारियों की समिति (एसएलबीसी) की बैठक में कहा, ‘‘इसके अलावा, हमें कोविड -19 महामारी के नियंत्रण और प्रबंधन पर 8,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। यानी कुल मिलाकर राज्य पर 30,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। एक तरफ हमें राजस्व का नुकसान हुआ और दूसरी तरफ हमें लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिये अधिक राशि खर्च करनी पड़ी।’’

रेड्डी ने कहा कि हालांकि राज्य केवल बैंकों की मदद से स्थिति से पार पाने में सफल रहा।

इस बैठक में वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ, कृषि मंत्री के कन्ना बाबू, मुख्य सचिव समीर शर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राज किरण राय, एसएलबीसी के संयोजक वी ब्रह्मानंद रेड्डी और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना