लाइव न्यूज़ :

एमनील ने 700 करोड़ रुपये में किया पुनिस्का हेल्थकेयर का अधिग्रहण

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर अमेरिका की एमनील फार्मास्युटिकल्स इंक ने अहमदाबाद की दवा कंपनी पुनिस्का हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का करीब 700 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से एमनील के इंजेक्शन संबंधी विनिर्माण ढांचे और अमेरिकी बाजार को समर्थन देने एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों की नींव के रूप में काम करने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

एमनील ने कहा कि इस अधिग्रहण से पुनिस्का के इंजेक्शन योग्य निर्माण, शोध एवं विकास और वाणिज्यिकरण से जुड़े 550 कर्मचारी भी उससे जुड़ गए है। पुनिस्का के पास अहमदाबाद में एक 2,93,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाला एक विनिर्माण संयंत्र है।

एमनील के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) चिराग और चिंटू पटेल ने कहा, ‘‘यह अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण कदम है जो अमेरिकी बाजार के लिए हमारी इंजेक्शन आधारित क्षमताओं को बढ़ाएगा।"

पुनिस्का के अधिग्रहण का कुल मूल्य 9.3 करोड़ डॉलर या करीब 700 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना