लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन के ट्रेड वार का असर भारत के शेयर बाजार पर, 200 अंक से ज्यादा गिरा

By भाषा | Updated: December 5, 2018 14:35 IST

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका फिर से गहराने के बाद वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली दिखी।

Open in App

बंबई शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका है। इसी मसले के बाद वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली दिखी।

इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा गिर गया। 

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध थमने की खबरों के बीच अगले 90 दिन में बातचीत शुरू होने पर छायी अनिश्चितता से निवेशकों में सतर्कता रही। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 209.22 अंक यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 35,925.09 अंक पर आ गया। सेंसेक्स मंगलवार को 106.69 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 36,134.31 अंक पर बंद हुआ था। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 75.90 अंक यानी 0.70 प्रतिशत फिसलकर 10,793.60 अंक पर आ गया।

रिजर्व बैंक की जारी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणामों को लेकर भी निवेशक सतर्क रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.59 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.40 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.21 प्रतिशत नीचे रहा। 

अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक मंगलवार को 799.36 अंक यानी 3.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,027.07 अंक पर बंद हुआ। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित