लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया ने तेलंगाना में अपना पांचवा भंडारण केंद्र शुरू किया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:07 IST

Open in App

हैदराबाद पांच अगस्त ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना में अपने भंडारण नेटवर्क के विस्तार की घोषणा करते हुए एक नए विशेष भंडारण केंद्र की शुरुआत की।

अमेजन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दो लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैले इस भंडारण केंद्र की क्षमता छह लाख घन फुट से ज्यादा की होगी। इस केंद्र के शुरू होने से कंपनी को बड़े उपकरणों और फर्नीचर श्रेणी के उत्पादों को रखने में आसानी होगी।

कंपनी ने कहा कि इस भंडारण केंद्र से राज्य में 35 हजार से अधिक विक्रेताओं को फायदा होगा। साथ ही रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर पैदा होंगे तथा लोगों को सामान की आपूर्ति जल्द होगी।

अमेजन इंडिया के ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज के निदेशक अभिनव सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचे से कंपनी को राज्य में छोटे और मध्यम व्यवसायों को सशक्त बनाने के साथ-साथ बड़े उपकरणों और फर्नीचर के लिए अपने ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना