लाइव न्यूज़ :

आपूर्ति तंत्र के विस्तार के लिए अमेजन इंडिया ने शुरू किए 11 नए पूर्ति-केंद्र

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 जुलाई ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देशभर में अपने आपूर्ति तंत्र का विस्तार करने के लिए 11 नए फलफिलमेंट सेंटर (पूर्ति- केंद्र) स्थापित किए हैं। इससे ऐसी पूर्ति-केंद्रों की क्षमता में करीब 40 प्रतिशत विस्तार हुआ है।

कंपनी त्योहारों के सीजन से पहले अपनी पूर्ति भंडारण सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से वर्तमान में मौजूद नौ भंडारण केंद्रों का विस्तार भी किया है।

अमेजन इंडिया ने कहा कि नए पूर्ति केंद्र महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, असम, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में तैयार किये हैं। इन केंद्रों का निर्माण ग्राहकों और विक्रेताओं के लिए जल्दी आपूर्ति को ध्यान में रख कर किया गया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘इसमें से कुछ केंद्र प्राइम डे सेल, 2021 से पहले शुरू हो जायेंगे जबकि सभी नए केंद्रों का संचालन त्योहारों के सीजन से पहले शुरू कर दिया जाएगा।’’

अमेजन इंडिया ने निवेश राशि का खुलासा किये बिना कहा कि उसके पास देशभर में 60 से अधिक पूर्ति केंद्र और आवश्यक एवं किराना वस्तुओं के लिए 25 से ज्यादा विशेष केंद्र हैं। कंपनी का दावा है कि भर में करीब 8.5 लाख बिक्रेता इकाइयां उसके बाजार मंच से जुड़ी हैं। कंपनी का कहना है कि वह 15 राज्यों में कुल 4.3 करोड़ वर्ग फुट भंडारण सुविधा वाले इन केंद्रों से इन बिक्रेताओं को मदद करती है।

अमेजन के एशिया प्रशांत , पश्चिम एशिया और लातीनी अमेरिका बाजार के ग्राहक पूर्ति परिचालन प्रभाग के प्रभारी उपाध्यक्ष अखिली सक्सेना ने कहा कि पूर्तिकेंद्रो का यह विस्तार भारत में छोटी और मझोली इकाइयों तथा ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने और उन्हें अधिक अधिकार सम्पन्न बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार