लाइव न्यूज़ :

अमारा राजा का तिमाही मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 189 करोड़

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई अमारा राजा बैटरीज ने शनिवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका कर अदायगी के बाद एकीकृत मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 189 करोड़ रुपये हो गया, जो पूरे कारोबार में अच्छी बिक्री होने के कारण संभव हुआ।

कंपनी ने वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 137 करोड़ रुपये का कर बाद का मुनाफा दर्ज किया था।

अमारा राजा बैटरीज ने एक बयान में कहा कि इस दौराना उसकी परिचालन आय 2,103 करोड़ रुपये रही। यह 2019-20 की चौथी तिमाही में 1,581 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने, वित्तवर्ष 2019-20 के 661 करोड़ रुपये की तुलना में 647 करोड़ रुपये का कर बाद मुनाफा दर्ज किया।

पिछले वित्तवर्ष में परिचालन से कुल आय बढ़कर 7,150 करोड़ रुपये हो गया, जबकि यह वर्ष 2019-20 में 6,839 करोड़ रुपये था।

अमारा राजा बैटरीज के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जयदेव गल्ला ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021 की अंतिम तिमाही में सभी क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि देखी गई। हमारे कर्मचारियों और व्यापार भागीदारों ने चुनौतियों का अधिक लचीलापन और तत्परता से सामना किया है।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिए प्रत्येक एक रुपये अंकित मूल्य के छह रुपये की दर से अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना